अगली ख़बर
Newszop

Pakistan की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत, कई घायल

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद भी धमाके से दहल उठी है।

खबरों के अनुसार, यहां आज एक जिला अदालत के बाहर धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि ये धमाका भी एक कार में हुआ है। खबरों के अनुसार, इस धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोगघायल होने की जानकारी दी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। धमाके के बाद इस्लामाबाद में अफरा तफरी मच गई है। लोग इधर-उधर भागने लगे।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को दक्षिण वजीरिस्तान के वाना कैडेट कॉलेज पर हमला हुआ था। इसमें एक कार बम और कई आत्मघाती हमलावर शामिल थे। सुरक्षा बलों ने दो हमलावरों को मार गिराया था। वहीं तीन को अंदर ही घेर लिया। पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर की ओर से घटना की पुष्टि की थी।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें