इंटरनेट डेस्क। अब भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। यहां पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण बड़ी जनहानि हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
इसके कारण यहां के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। आपको बता दें कि इस देश में प्राकृतिक आपदा आना आम बात है। ये प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।
आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने जानकारी दी कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। यहां पर भूकंप के कारण लोगों में दहशत पैदा हो गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारत में आईपीओ की लहर: टाटा कैपिटल, एलजी और वीवर्क इंडिया के नए प्रस्ताव
Rajasthan: वसुंधरा राजे की होने जा रही राजनीतिक वापसी, राजस्थान से दिल्ली तक चलेगा फिर से मैडम का...
अपराजिता जिसे कोई रोग पराजित नही कर` सकता ये 2 महीने में सफ़ेद दाग़ तो 2 खुराक में पीलिया और साँप का उतारता है ज़हर। चेहरे की झाँइयों और माइग्रेन के लिए किसी वरदान से कम नही
पापांकुशा एकादशी: श्रीहरि की कृपा से मिलेगी पापों से मुक्ति, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
दिल्ली : पीएम मोदी होंगे दशहरा समारोह में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम