झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में अब लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय वरिष्ठ नेता और जनजातीय समुदाय के मार्गदर्शक 'दिशोम गुरु' इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
परिजनों ने दी जानकारीपरिजनों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन की हालत अब स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उन्हें जल्द ही सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है, यदि सेहत में इसी तरह सुधार होता रहा।
पार्टी कार्यकर्ताओं में राहतदिशोम गुरु की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बनी हुई थी। उनकी तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राहत और संतोष की लहर है। कई स्थानों पर प्रार्थना सभाएं और यज्ञ भी आयोजित किए गए हैं।
शिबू सोरेन का योगदान:-
झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं।
-
कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
-
आदिवासी समाज के सशक्त नेता और झामुमो के मौलिक स्तंभ माने जाते हैं।
You may also like
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 9 जुलाई 2025: कन्या, धनु और कुंभ राशि को चंद्राधि योग से मिलेगा जमकर लाभ, किस्मत होगी मेहरबान
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
5 लाख सालाना में बनें डॉक्टर! भारत का पड़ोसी देश अपने यहां दे रहा MBBS में एडमिशन, पढ़ें पूरी डिटेल्स
क्या है 'हीर एक्सप्रेस' का नया गाना 'डोरे-डोरे'? जानें इस शादी वाले ट्रैक की खासियत!
क्या है मधुर भंडारकर की नई फिल्म 'द वाइव्स' का रहस्य? जानें इस दिलचस्प कहानी के बारे में!