शिमला, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पंजाब व जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता देने के लिए धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में एक राज्य द्वारा पड़ोसी राज्यों की मदद करना अत्यंत सराहनीय है।
शांता कुमार ने पत्र में हरियाणा सरकार की इस उदारता के लिए मुख्यमंत्री सैनी को बधाई देते हुए एक छोटा सा आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश भी एक छोटा सा पहाड़ी राज्य है, जो इस समय भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। यहाँ अब तक 450 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, सैकड़ों मलबे में दबे हुए हैं और हजारों घायल हैं। राज्य सरकार के संसाधन ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से अनुरोध किया कि जिस उदारता के साथ उन्होंने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की मदद की है, उसी भावना से हिमाचल प्रदेश की भी सहायता करने की कृपा करें। शांता कुमार ने विश्वास जताया कि हरियाणा सरकार हिमाचल को भी आपदा राहत के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
Binance का नया दांव: क्रिकेट-फुटबॉल पर crypto betting से लगाइए शर्त!
Job News: एएओ और एई के 841 पदों की भर्ती के लिए 09 सितंबर है आवेदन की अन्तिम तारीख
Volodymyr Zelensky Demands Sanctions On Russia : वोलोदिमीर जेंलेस्की ने की रूसी तेल और गैस व्यापार पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की मांग
लालू यादव 'धृतराष्ट्र' की तरह पुत्रमोह में फिर से बिहार में उन्माद पैदा करना चाहते हैं: विजय सिन्हा
'इंडी अलायंस बिहार का दुश्मन', बीड़ी विवाद पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी