देहरादून, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार चुन लिए गए हैं। मंगलवार को उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री व चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की। महेंद्र भट्ट निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा प्रदेश संगठन पर्व 2025 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों का अनुमोदन प्रांतीय परिषद की ओर से किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री व चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की गई।
सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया था। वह वर्तमान में भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, सह-प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंशल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास सहित भाजपा के प्रदेश भर के समस्त वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा भाजपा प्रदेश संगठन पर्व 2025 में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा।
—————–
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
You may also like
आर्थिक अन्याय का हथियार बना GST, पीएम मोदी के कुछ अरबपति मित्रों को लाभ पहुंचाना मकसदः राहुल गांधी
शेफ़ाली जरीवाला की मौत के बाद से चर्चा में आया एंटी एजिंग ट्रीटमेंट क्या है?
खेलो इंडिया के तहत दो माह में बनेगा मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम, एक साथ खेले जा सकेंगे चार गेम्स
डॉक्टर्स डे पर साइबर सुरक्षा कवच: साइबर खतरों के विरुद्ध साझा रणनीति
जिम्मेदार प्रसारण के साथ कार्यक्रमों को जीवंत और रुचिपूर्ण बनाने पर विशेष ध्यान दें : डॉ प्रज्ञा पालीवाल गौड़