महापौर ने की साइकिल यात्रियों की हौसला अफजाई
अयोध्या, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निकला साइिकल यात्रियों का दल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने यात्रा के संबंध में जानकारी ली और उनकी हौसला अफजाई की। साइकिल यात्री अरविंद सिंह और रणविजय सिंह संत कबीरनगर जिले के ग्राम बूढी बेलहर के निवासी हैं। वह साइकिल से योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदुत्व की अलख जगाने निकले हैं। अरविंद ने बताया कि अब तक 62 दिनों में 22 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। बीते एक जनवरी 2022 से यात्रा शुरू करने वाले रणविजय का लक्ष्य लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जगाना है।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
You may also like
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी, कटरा में राहत अभियान चलाया
सस्ता लोन लेने के लिए अपनाएं ये टिप्स झटपट होगा पास, क्लिक करके जाने पूरी खबर
महाराष्ट्र के विरार में बड़ा हादसा : रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Samsung Galaxy S20 FE 5G vs Motorola Edge 60 Fusion: जानिए कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट?
ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से सरकार भी डरती है, क्लिक करके जाने पूरी खबर