रांची, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति की ओर से आगामी नौ जुलाई से 11 जुलाई तक भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया जाएगा, जिसमें खासतौर पर महिलाओं के लिए मेले का आयोजन होगा।
यह जानकारी सभा के संजय कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सावन के रंग और रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में राखी, परिधान, आभूषण, सजावटी वस्तुएं, फूड स्टॉल सहित कई आकर्षण शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक और पारंपरिक माहौल में जोड़ना है, साथ ही स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और उपहार वितरण भी किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
अगर आप भी गोलगप्पे के शौकीन हैं, तो जान लें इसके 5 चौंकाने वाले स्वास्थ्य लाभ
(अपडेट) देवघर में पहली सोमवारी पर दो लाख 26 हजार 264 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
अंतरिक्ष से लौट रहे हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, भारत के लिए रचा इतिहास
भर्ती प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, समय पर पूर्ति सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेश भर में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का हुआ आयोजन