हिसार, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । भूमि आश्रम में सावन महीने के उपलक्ष में आश्रम में
रह रहे बुजुर्गो के लिए वैदिक यज्ञ करवाया गया। मॉडल टाऊन स्थित आर्य समाज की सदस्य
व स्त्री आर्य समाज की प्रधान सुमन बत्रा ने बताया कि वैदिक यज्ञ कार्यक्रम 15 दिनों
से चल रहा था। हमने घर-घर जाकर हवन किये और इसी के साथ भूमि आश्रम में भी हवन किया
गया। हवन सूर्यदेव शास्त्री ने विधि-विधान से करवाया।
यज्ञ में यजमान भूमि आश्रम के
संचालक मुकेश जांगड़ा रहे। सूर्यदेव शास्त्री ने साेमवार काे बताया कि अगर यज्ञ पूरी विधि-विधान के साथ किया जाए तो
जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा है, वह नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
इस यज्ञ से भूमि आश्रम में रह रहे सभी बाबाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही थी।
प्रधान सुमन बत्रा ने बताया कि भूमि आश्रम में सभी बाबाओं से मिलकर मन गदगद हो गया
और यहां आकर अलग ही अनुभूति हुई। आये हुए अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
सबने मिलकर ये संकल्प लिया कि हर महीने भूमि आश्रम में संत्सग और हवन किया जाएगा। हवन
में प्रीतम सिंह, रिसाल सिंह, बलबीर ढाड़ी, कृष्ण खुराना, कंचन डुडेजा, कमलेश खुराना
व भूमि आश्रम से संचालक मुकेश जांगड़ा, रॉकी डैन, वजीर सिंह, निशा पुरी, पुनीत, डिम्पल
जग्गा, बन्नी सिंह जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
You may also like
कार्टून: डर मत, आ जा
VIDEO: PPL फाइनल में डबल ड्रामा! पहले बाउंड्री पर चमत्कारी कैच, फिर 90 सेकंड लेट होने पर अगला बल्लेबाज टाइम्ड-आउट
Flipkart Freedom Sale 2025: सेल में आईफोन खरीदने का मौका, हजारों रुपये की होगी बचत
'जो पर्ची दी जाती है वही बोल जाते हैं', धर्मांतरण के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने कहा सीएम को मुद्दे की जानकारी नहीं
WCL 2025: 41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स का नहीं बदला अंदाज, विस्फोटक बल्लेबाजी से मचाया तहलका, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले खिलाड़ी