Next Story
Newszop

शौर्य दत्ता की उपलब्धि पर हिंदी साहित्य भारती ने दी बधाई

Send Push

रांची, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्र शौर्य दत्ता ने राइटिंग विजार्ड हैंडराइटिंग ओलंपियाड 2024-25 में झारखंड राज्य स्तर पर सातवां और राष्ट्रीय स्तर पर 22वां स्थान हासिल कर राज्य और स्कूल का नाम रोशन किया है।

शौर्य की इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य भारती, रांची ने शुक्रवार को उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संस्था ने कहा कि शौर्य की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

शौर्य दत्ता हिंदी साहित्य भारती रांची के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता के पुत्र हैं और वर्तमान में कक्षा आठवीं के छात्र हैं।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में संस्था के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन महामंत्री अजय राय, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, अभय कुमार, नरेश बंका समेत कई गणमान्य सदस्य शामिल थे। सभी ने शौर्य के उज्ज्वल भविष्य की का

मना की।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now