पानीपत, 24 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात में पति और बच्चों को सोता छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पति देर रात शौच के लिए उठा, तो उसने पत्नी फंदे पर लटके देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी देते हुए मृतका के पति राेहित ने मंगलवार को बताया कि वह देसराज कॉलोनी में रहता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी प्रीति साथ थी। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। देसराज कॉलोनी में उसका अपना मकान है। रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।
देर रात जब वह शौच करने के लिए उठा तो उसने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद शौच के लिए गई होगी। वहां गया तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसे लगा रसोई में होगी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। शंका होने पर वह के दूसरे कमरे में गया। जहां देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साड़ी से फांसी लगा कर ली थी। पति ने कहा कि पत्नी से न ही कोई झगड़ा था, न किसी प्रकार की अन्य कोई परेशानी थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
तेजस्वी यादव के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण, दरभंगा वीडियो को बताया भ्रामक
योगी सरकार की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 8 साल में 30 हजार से अधिक अपराधी सलाखों के पीछे
बेटे को लेकर भारतीय इंजीनियर की रूसी पत्नी लापता, सुप्रीम कोर्ट सख्त- विक्टोरिया पर लुकआउट नोटिस का आदेश
सोना-चांदी के दाम में मामूली गिरावट, लगातार तीसरे दिन कम हुई कीमतें
बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के फैसले से लोगों को राहत मिलेगी: जीतन राम मांझी