रांची, 31 मई . झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. उन्हें गुरुवार पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन की खबर से झारखंड के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई है. वह खेल विभाग द्वारा संचालित खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच के रूप में प्रतिनियुक्त थीं.
प्रतिमा के भाई दिवाकर बरवा ने बताया कि प्रतिमा के शव को खूंटी ले जाया जाएगा.
प्रतिमा के मार्गदर्शन में भारतीय टीम की वर्तमान कप्तान सलीमा टेटे जैसी खिलाड़ी उभर कर सामने आईं. कोच प्रतिमा बरवा न सिर्फ एक कुशल प्रशिक्षक रहीं, बल्कि झारखंड महिला हॉकी की रीढ़ मानी जाती थीं. वे पूर्व में सिमडेगा के आवासीय बालिका हॉकी सेंटर में भी कोच रहीं, जहां उन्होंने देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियां दीं. उनके मार्गदर्शन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सलीमा टेटे सहित संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी प्रतिभाएं निकलीं. जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी में झारखंड और भारत का नाम रोशन किया है.
—————
/ विकाश कुमार पांडे
You may also like
राधिका आप्टे ने नई माताओं के लिए फिल्म उद्योग की चुनौतियों पर उठाया सवाल
बिहार के बेगूसराय में 'पीएम स्वनिधि' गरीबों के लिए साबित हुआ वरदान
जब अचानक ही पिंग-पोंग बॉल की तरह सूज गई शख्स की उंगलियां, डॉक्टर ने चेकअप के दौरान किया ऐसा खुलासा जानकर हो गया बेहोश
UPREX Organics की नई हेल्पलाइन सेहत के लिए आयुर्वेदिक समाधान प्रदान करेगी
खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से 'आत्म-प्रशंसा' बंद करने और चुनाव प्रचार से खुद को अलग करने को कहा