मुरादाबाद, 27 जून (Udaipur Kiran) । भाजपा महिला मोर्चा मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर
मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मुरादाबाद में होटल ड्राइव इन 24 में जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए इमरजेंसी लगाई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने की, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रहीं। कार्यक्रम संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा उप्र की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल एवं सह संयोजिका के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार एवं भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता रही।
अलका गुर्जर ने आगे कहा कि आपातकाल के 50 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन वह काला दिन अभी तक तमाम लोगों के जेहन में बना हुआ। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस इस मानसिकता के साथ चल रही है। आज सिर्फ तरीकों में बदलाव हुआ है। नियत में आज भी वैसे ही तानाशाही है।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि इमरजेंसी एक ऐसा काला अध्याय था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए एक साल तक सरकार का कार्यकाल भी बढ़ाया। वर्तमान में कांग्रेस नेतृत्व में इंदिरा गांधी की मानसिकता और उनकी तानाशाही झलकती है।
कार्यक्रम संयोजिका प्रिया अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतंत्र संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्याय पालिका, निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचला।
कार्यक्रम सह संयोजिका के रूप में दीक्षा गंगवार एवं अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की सरकारों ने कभी भी देश के युवाओं तथा देश की महिलाओं के हित के लिए नहीं सोचा। 1975 में 19 माह के लिए लगा आपातकाल देश के लिए अत्यंत नुकसानदायक रहा ।
नेता प्रतिपक्ष में रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह रही। वही डिप्टी स्पीकर के रूप में पूर्व विधायक कमलेश सैनी एवं वर्तमान विधायक मंजू शिवाच रही।
कार्यक्रम की आयोजक महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ विजय लक्ष्मी पंडित व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी रही। आयोजन समिति हेमा खत्री सुनीता सैनी डॉ शशि चौहान,ज्योति बंसल, मदालसा शर्मा, एडवोकेट शीतल राजपूत, वनीता मल्होत्रा, लता चंद्रा, पारुल अग्रवाल,विनीत मल्होत्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like
भारत में मुल्ला सरनेम का महत्व और जाति की जानकारी
लहसुन के अद्भुत लाभ: वात रोगों से राहत पाने के उपाय
Topher Grace ने Netflix के नए ड्रामा में निभाया खलनायक का किरदार
जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार की तारीफ में गूंजा गाना, अशोक चौधरी का अनोखा अंदाज
वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया