यमुनानगर, 24 जून (Udaipur Kiran) । उत्तर भारत के काला राणा गैंग के दो लाख रूपये का इनामी कुख्यात शूटर रोमिल वोहरा को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हुए एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया। वह यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड, कुरुक्षेत्र के शराब ठेकेदार शांतनु हत्याकांड और दिल्ली में आर्म्स एक्ट के मामले में वह वांटेड था।
रोमिल वोहरा के एनकाउंटर के तुरंत बाद मंगलवार को यमुनानगर प्रशासन ने उसके अवैध मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम द्वारा उसके घर को अवैध निर्माण बताते हुए बाहर नोटिस चस्पा दिया गया और 15 दिन के भीतर मकान को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
कांसापुर रोड स्थित अशोक विहार के इस मकान को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया और इस दौरान यह अवैध निर्माण पाया गया। जोकि किसी भी नक्शे को बगैर बनाया गया था। नगर निगम के उप नगर योजनाकार मनोज कुमार ने बताया कि 55 गज का दो मंजिला मकान के मालिक कपिल वोहरा को कई नोटिस दिए गए थे और उन्हें नगर निगम में अपना पक्ष रखना के लिए कहा गया था। तय समय सीमा में कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। इसीलिए अब निगम प्रशासन की और से 15 दिन के अंदर उनके मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
You may also like
बर्थडे स्पेशल: करिश्मा कपूर और आफताब शिवदासानी का है खून का रिश्ता, ननिहाल वाला है दोनों एक्टर में कनेक्शन
WHO की चेतावनी: कैंसर और लिवर की नकली दवाओं से रहें सावधान
दूध वाली चाय का किशोरों पर तनाव बढ़ाने वाला प्रभाव: नई शोध रिपोर्ट
Indira गांधी की फिल्मी छवि: एक नई पीढ़ी की कहानी
डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?