रांची, 24 जून (Udaipur Kiran) । मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के कथित विवादित बयान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) आक्रोशित हो उठा है। संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मांडू विधायक द्वारा जयराम महतो के विरुद्ध दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।
देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि विधायक जयराम महतो राज्य में खतियानी आंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान सहित अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे जननायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग पूरे झारखंड की अस्मिता पर चोट है।
उन्होंने ऐलान किया जेएलकेएम कार्यकर्ता जल्द सभी प्रखंड मुख्यालयों में मांडू विधायक का पुतला दहन करेंगे। मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे।
जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के अनुसार, रांची में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल पर मांडू विधायक द्वारा कथित तौर पर विधायक जयराम महतो को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में रोष उफान पर है।
देवेंद्रनाथ महतो ने यह भी कहा कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है। जननेता जयराम महतो के खिलाफ बोलने वालों को जवाब मिलेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
भारत में 5200 वर्ष जीवित अश्वत्थामा: महादेव के भक्त का अद्भुत सफर
एकतरफ़ा प्यार का खौफनाक अंत: 'ना' सुनने पर हैवान बना आशिक, 5वीं मंज़िल से धक्का देकर ले ली नेहा की जान
अमेरिका और ईयू के साथ जल्द ही व्यापार समझौते संपन्न होने की उम्मीद: वित्त मंत्री
भारत ने एसपीएमईपीसीआई के तहत पोर्टल लॉन्च करके वैश्विक ईवी दिग्गजों के लिए खोले दरवाजे
सोनीपत:एशियाई पैरा ताइक्वांडो में मटिंडू के अमित का चयन