Next Story
Newszop

जनता दरबार में मंत्री ने सुनी 63 फरियादियों की समस्याएं

Send Push

रांची,, 24 जून (Udaipur Kiran) । ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता और आम लोगों की समस्याओं से अवगत हुईं।

जनता दरबार में जन समस्याओं से अवगत होने तथा उसके निराकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयास की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कहा कि आम लोगों का कांग्रेस पर विश्वास और भरोसे को देखते हुए सभी मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया जाये। उन्होंने कहा कि हर जनता दरबार के समस्याओं को पूरी तरह से सूचीबद्ध किया जा रहा है और समय-समय पर मंत्रियों की ओर से जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में की जा रही कार्रवाइयों का प्रगति प्रतिवेदन भी कांग्रेस मुख्यालय में भेजा जा रहा है।

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमारे समक्ष कई मामले सामने कई प्रखंडों में वर्षों से जमे पदाधिकारी के तबादले, सड़क निर्माण, चिकित्सा के अलावे अन्य मामले भी सामने आए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के थे बनने वाले सड़क निर्माण का मामला भी आया। इसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया में समय लगता है। जनता दरबार कांग्रेस की बेहतरीन पहल है। इसमें जनता हमसे संवाद कर अपनी बातों को रखती है,हम हर समस्या के समाधान के लिए सजग हैं,हमारांची। 24 जून। जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का पहल लगातार जारी है इस क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जनता दरबार में कार्यकर्ता एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुई।

जनता दरबार में जन समस्याओं से अवगत होने तथा उसके निराकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयास की मॉनिटरिंग करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम लोगों का कांग्रेस पर विश्वास और भरोसे को देखते हुए सभी मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया जाये। उन्होंने कहा कि हर जनता दरबार के समस्याओं को पूरी तरह से सूचीबद्ध किया जा रहा है तथा समय-समय पर मंत्रियों द्वारा जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में की जा रही कार्रवाइयों का प्रगति प्रतिवेदन भी कांग्रेस मुख्यालय में भेजा जा रहा है।

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमारे समक्ष कई मामले सामने आए कई प्रखंडों में वर्षों से जमे पदाधिकारी के तबादले, सड़क निर्माण, चिकित्सा के अलावे अन्य मामले भी सामने आए हैं। ग्रामीण विकास से सड़क निर्माण का मामला भी आया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सड़क निर्माण की प्रक्रिया में समय लगता है। जनता दरबार कांग्रेस की ओर से यह एक बेहतरीन पहल है। हम हर समस्या के समाधान के लिए सजग हैं। हमारा प्रयास है कि जो सामान्य प्रक्रिया के तहत दूर होने वाली समस्याएं हैं वे तुरंत दूर हो। कई समस्याओं पर विभिन्न जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर ज्यादा फॉलोअप कि आवश्यकता होगी उसे विभागीय स्तर पर करके प्रदेश कार्यालय को सूचित किया जाएगा।

जनता दरबार की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मंत्री दीपिका पांडे सिंह के समक्ष 63 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। जनता दरबार में आए मामलों में पथ निर्माण से नौ, तबादलों के तीन, जमीन संबंधी आठ,अबुआ आवास से चार, कर्ज माफी से तीन, आर्थिक सहायता के संदर्भ में दो, इलाज संबंधी चार के अलावा अन्य विभिन्न मसलों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।

साथ ही कृषि विश्वविद्यालय के कई मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखा।

साथ ही हिंदपीढ़ी की इरम परवीन ने अपने तीन माह के बच्चे को पति ले जाने की समस्या रखी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री ने मौके पर ही वरीय आरक्षी अधीक्षक से बात कर मामले पर मानवीय पहलू के तहत अविलंब कार्रवाई कर बच्चे को वापस करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं कमलाकर शर्मा ने भूमि अधिग्रहण,हुसैन अंसारी ने जमीन एवं सड़क संबंधी, महिला स्वयं सहायता समूह रामगढ़ की प्रतिनिधियों ने कर्ज माफी, वेदांत कौस्तव ने सिल्ली में सड़क निर्माण में अनियमिता के संदर्भ में अपनी बातें रखी।

जनता दरबार में कमल ठाकुर, अभिलाष साहू,राजन वर्मा,नरेंद्र लाल गोपी,राजीव चौधरी अजय जैन, प्रशांत पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now