Next Story
Newszop

अहिल्याबाई होल्कर धर्मपारायणता से नारी समाज के साथ आज देश का गौरव बनीं : अमरनाथ यादव

Send Push

जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई की जन्म जयंती मनाई

प्रयागराज, 31 मई . तीन सौ वर्ष पहले एक विधवा नारी ने जिस प्रकार मालवा राज्य को संभाल कर काश्मीर से कन्याकुमारी तक धर्म पारायणता, कुशल शासक, न्याय, परोपकार शक्ति शौर्य से आज देश के नारी का सम्मान बनी, वह नारी समाज के साथ देश की गौरव बनीं है.

यह बातें यमुनापार जिला कार्यालय सिविल लाइंस मे शनिवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्मजयंती मनाते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से कहीं.

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की अनन्य भक्त रहीं. विधायक कोरांव राजमणि कोल ने कहा कि आमजन को शिक्षा देने के लिए गुरुकुलों की स्थापना राजमाता ने कराई. विधायक बारा डॉ वाचस्पति ने कहा कि अहिल्याबाई ने कुएं बावली धर्मशालाओं का निर्माण कराया.

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी छात्र प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार अतिथियों ने वितरित किये. यह आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जन्म जयंती पर पुष्पार्चन करते हुए नमन किया.

संचालन संयोजक अशोक पाण्डेय व ओमप्रकाश मिश्र ने किया. समारोह में चेयरमैन सिरसा लखन केसरी, कोरांव चेयरमैन ओमप्रकाश सहित ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुरेश शुक्ला, मनोज गुप्ता, राजमणि पासवान, सुभाष सिंह पटेल, कुशल जैन, मिथिलेश पांडेय, आनन्द तिवारी, अमरेश तिवारी, नवीन शुक्ला, राकेश विश्वकर्मा, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ विभाग व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सह संयोजक भी उपस्थित रहे.

—————

/ विद्याकांत मिश्र

Loving Newspoint? Download the app now