पानीपत, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह खुबडू झाल पर उसका शव बरामद हुआ है। शव को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए रिषीपाल ने बताया कि वह गांव काबड़ी का रहने वाला है। वह चार बच्चों का पिता है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय रितिक था। जो कि एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वह अपने ताऊ के लड़के सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था। जहां तीनों ने पहले बीयर पी। इसके बाद रितिक ने नहर में सिर के बल छलांग लगा दी। छलांग लगाने पर उसका सिर नीचे जा टकराया। इसके बाद वह एक बार ऊपर उठ कर आया, लेकिन इसके बाद वह पानी के बहाव में आगे चला गया। हादसे के बारे में दोनों युवकों ने घर पर व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
इन 3 नाम के लोगों को कभी नहीं मिलता प्यार, कहीं आप भी तो नहीं शामिल
अमेरिका द्वारा थोंपा टेरिफ भारत की संप्रभुता पर हमला, संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
किसानों में बीज वितरण : आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल
संगीत सनातन, शाश्वत,सुंदर और सत्य है : शशांक
सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं मर्डर हुआ है: बाबूलाल