रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
बिना चेहरा ढंके हथियार लहरा रहा था अपराधी, तीन हेलमेट पहनकर मचा रहे थे तांडव
ट्रांसजेंडर समूह ने मुख्य धारा में जोड़ने के लिए ने डीसी को दिया धन्यवाद
बच्चों के लिए माता ही प्रथम शिक्षिका है: विवेक
अनूपपुर: अवैध शराब तस्करी करते वाहन में 290 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त, गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक