जालौन, 30 अप्रैल . सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यावद की अनुमति एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने सिद्धार्थ कुमार निवासी गिरथान हाल निवास शांतिनगर उरई को सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
इसके पहले वह जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, प्रदेश सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ व अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनके उपाध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है और उनके समर्थक उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं.अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार बनाये जाने पर पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर , जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश जैसारी, आशिव मंसूरी, हाफिज जी, असलम भाई, अजय, हिमांशु, प्रदेश उपाध्यक्षा अजय गौतम योगा महाराज, विजय शस्त्री, कालिदास तिवारी, ब्रजेन्द्र रामकुण्ड, रमाकांत पाण्यारा, शम्भू व्यास सहित दर्जनों सपाजनों ने बधाई दी..
—————
/ विशाल कुमार वर्मा
You may also like
भाजपा नेत्री के बेटे के वायरल वीडियो पर सपा नेता उदयवीर सिंह बोले, 'सरकार को करनी चाहिए कड़ी कार्रवाई'
बकरीद के नाम पर हिंसा, क्रूरता व अवैध गतिविधियों पर लगे विराम : डॉ सुरेंद्र जैन
कोरोना को लेकर बिहार सरकार सतर्क, लगातार हो रही निगरानी: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
अजमेर में आकर्षण का विषय बना सिंदूर का पेड़, रेगिस्तान में हिमाचल की अनोखी छाप
भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र में भी निकाली 'शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा'