Next Story
Newszop

तत्कालीन डीएम को वादा याद दिलाने बागपत से कानपुर पहुंचा पीड़ित

Send Push

बागपत, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । बागपत जनपद के एक किसान राजकुमार ने कानपुर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से कहा है कि जब आप बागपत थे आपने मेरी समस्या समाधान का वादा किया था। सबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश भी दिए थे लेकिन छह माह बाद भी कोई समाधान नही हुआ है।

दरअसल किसान राजकुमार बागपत जनपद की बडौत तहसील नगर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। छह माह पहले जब तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बागपत के डीएम थे उन्होंने राजकुमार की शिकायत को गम्भीरतापूर्वक सुना था और उसके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी बीच उनका तबादला कानपुर जिले के लिए हो गया। राजकुमार छह माह से न्याय के लिए भटक रहा है। सोमवार को राजकुमार तत्कालीन डीएम को वादा याद दिलाने के लिए कानपुर पहुंच गया और अपनी समस्या एक बार फिर उनके सामने रखी है।

कानुपर डीएम ने बागपत मिलाया फोन

राजकुमार की समस्या को कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गम्भीरता से लिया है। राजकुमार का आदर सत्कार करते हुए उन्होंने बागपत जिलाधिकरी अस्मिता लाल से मामले में बात की है। सम्बन्धित अधिकारियों से भी समस्या समाधान की जानकारी ली है।

जल पान के बाद सरकारी गाड़ी से भेजा

राजकुमार का कहना है कि कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनका आदर सत्कार किया। उनकी मदद की और रेलवे स्टेशन तक सरकारी गाड़ी से भेजा।

राजकुमार को खींच ले गया उदारवादी व्यक्तित्व

कानपुर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जिस समय बागपत में मौजूद थे जन समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान करते थे जिससे जनता में उनके प्रति विश्वास की भावना बढ़ गई थी यही विश्वास राजकुमार को कानपुर तक ले गया।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Loving Newspoint? Download the app now