रांची, 2 जून . बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. पटना से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट के पक्षी से टकरा जाने के बाद पायलट को मजबूरी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.
एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने लगभग 40 मिनट तक रांची में हवा में विमान उड़ाया और हालात को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई.
पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.
घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है.
फिलहाल एयरपोर्ट अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB की जीत पर विजय माल्या ने क्या ट्वीट कर दिया? सचिन तेंदुलकर और इन दिग्गजों ने भी दी बधाई
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां