ढाका, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश की नौसेना ने कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनके मछली पकड़ने वाले दोनों ट्रॉलरों तट के पास निगरानी में रखा गया है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रॉलरों को सोमवार देर रात गहरे समुद्र में फेयरवे बॉय क्षेत्र के पास रोका गया। ट्रॉलरों से समुद्री मछलियों की कई प्रजातियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मोंगला लाया गया है।
मोंगला उप जिला मत्स्य अधिकारी जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि भारतीय ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए बांग्लादेशी जलक्षेत्र में घुस आए थे। नियमित गश्त के दौरान नौसेना के रडार ने इनको देखा। नौसेना कर्मियों की मौजूदगी का आभास होते ही भारतीय मछुआरों ने ट्रॉलरों के साथ भागने की कोशिश की। अंततः उन्हें पकड़ लिया गया। मोंगला थाना प्रभारी मोहम्मद अनीसुर रहमान ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
इस स्टॉक में गिरावट से स्टार इन्वेस्टर विजय केडिया को रातों-रात हुआ करोड़ों का लॉस, पोर्टफोलियो को लगा डेंट
रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, उत्तर रेलवे लखनऊ के उप मुख्य अभियंता समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में अब नहीं होगा डॉक्टरों का जुगाड़ से ट्रांसफर : स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल
दिल्ली में बिना कारण तनाव उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे अरविंद केजरीवाल और आतिशी : वीरेंद्र सचदेवा
शुभांशु शुक्ला का साहसिक कदम भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक : शिवराम सिंह