साल 1975 का जून का महीना देश-दुनिया में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। साथ ही आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए। यानी प्रेस को सेंसर कर दिया गया।
इंदिरा गांधी के इशारे पर समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए। 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए। हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के संवादताओं को भारत से बोरिया-बिस्तर समेटने के लिए कह दिया गया। रॉयटर सहित अन्य एजेंसियों के टेलेक्स और टेलीफोन काट दिए गए।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1651:पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
1776: अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त। इतिहास में इसे अमेरिकी क्रांति के नाम से जाना जाता है।
1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन का पेटेंट कराया।
1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित कर अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।
1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरुआत की।
1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रुख रखने के संदेह में बोडो लीग नरसंहार।
1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केंद्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
1981: चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।
1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट। इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गए।
1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता। लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
1986: भारत सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट घोषित किया गया।
1996: भारत ने फिलिस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
1999ः रूमानिया ने अपनी वायुसेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2004ः अमेरिकी गठबंधन की सेना ने इराक की अंतरिम सरकार को बागडोर सौंपी।
2005ः रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।
2008ः लंदन में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतरराष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
2010 : हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। इन डिब्बों से विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के टकराने से 149 यात्रियों की मौत।
जन्म
1883ः दैनिक आज के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त।
1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव।
1960ः भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पटेल।
1976ः भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा।
1995ः ऊंची कूद के भारतीय खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु।
निधन
1972ः प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पीसी महालनोबिस।
2007ः जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा।
2012ः भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार अमर गोस्वामी।
महत्वपूर्ण दिवस
1975: प्रेस सेंसरशिप डे (भारत)।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' अब 18 जुलाई को रिलीज होगी
बारिश में बनाएं कुरकुरे पोहा पकौड़े: जानें आसान रेसिपी
फिल्म 'माईसा' से रश्मिका का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल
एक सप्ताह से वक्रब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल